फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP News Live: Wind dispersed fog, rain increased cold, 430 roadways buses will go to Maha Kumbh from Meer

West UP News Live: हवा से छंटा कोहरा, बारिश से बढ़ी ठंड, मेरठ से 430 रोडवेज बसें महाकुंभ में जाएंगी

Mon, 06 Jan 2025 12:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 06 Jan 2025 12:26 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर में 27 दिसंबर को पूरे दिन बारिश हुई और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर में 27 दिसंबर को पूरे दिन बारिश हुई और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
West UP News Live: Wind dispersed fog, rain increased cold, 430 roadways buses will go to Maha Kumbh from Meer
बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर में 27 दिसंबर को पूरे दिन बारिश हुई और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धूप न निकलने के कारण हाथ पैर सुन्न व गलन वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। हवा चलने से ठंड तो महसूस हुई मगर गुनगुनी धूप ने बड़ी राहत दी।  वहीं सोेमवार बारिश होने की भी संभावना भी जताई गई।

विज्ञापन


कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने से कोहरा छट जाएगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया। 
विज्ञापन


रविवार को भी तेज हवा चलने से एक्यूआई का स्तर 100 से नीचे आकर 98 दर्ज किया गया। गंगानगर में 78, जयभीमनगर में 87, पल्लवपुरम में 130, दिल्ली रोड 145, बेगमपुल 138 एक्यूआई दर्ज किया गया। अब प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए मेरठ रीजन के चारों डिपो से 430 रोडवेज बसें तैयार हैं। महाकुंभ के दूसरे चरण में 20 जनवरी को बसें भेजी जाएंगी। बसें भेजने की अफसरों ने पूरी तैयारी कर ली है। महाकुंभ में बसें जाने के बाद रीजन में करीब 370 बसें शेष रह जाएंगी। इनमें अधिकांश अनुबंधित बसें हैं। अब डेढ़ महीने तक  इन अनुबंधित बसों के सहारे यात्रा करनी होगी। 

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 14 जनवरी से शुरू होगा। महाकुंभ में पहला मुख्य स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा। महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक होगा। इसे लेकर सभी विभागों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

मेरठ रीजन में मेरठ डिपो से 121, सोहराब गेट डिपो से 125, बड़ौत डिपो से 100 और गढ़मुक्तेश्वर डिपो से 84 रोडवेज बसें प्रयागराज कुंभ जाएंगी। सभी बसें नई और बीएस-6 की होंगी। प्रयागराज से इन बसों का संचालन पूरे प्रदेश में किया जाएगा। 

मेरठ रीजन में सभी पांच डिपो में करीब 800 बसें हैं, जिनमें अनुबंधित भी है। मेरठ रीजन के आरएम संदीप कुमार नायक ने बताया कि 20 जनवरी को बसों को भेज दिया जाएगा। बाकी बसों को यहां डिपो से संचालित किया जाएगा। जहां के भी यात्री अधिक निकलेंगे। वहां पर अन्य मार्गों की बसों को चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed