फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP News Live: Four Kanwariyas injured in an accident on Delhi-Dehradun highway, fighter planes roared in

West UP News Live:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसे में चार कांवड़िए घायल, मेरठ में गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग

Sat, 13 Jul 2024 05:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jul 2024 05:28 PM IST
सार

मेरठ और आसपास की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ

विज्ञापन
West UP News Live: Four Kanwariyas injured in an accident on Delhi-Dehradun highway, fighter planes roared in
आग - फोटो : amarujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में हरिद्वार जा रहे  कांवड़ियों की ट्रेक्टर ट्राॅली में ट्रक ने टक्कर  मार दी।  हादसे में चार कांवड़िए घायल हो गए।

विज्ञापन


हापुड़ से ट्रैक्टर-ट्राॅली में डाक कावड़  लेने के लिए 12 कांवड़ियां हरिद्वार जा रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र में देव राणा होटल के पास एक ट्रक ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी। चार कावड़िया  हापुड़ निवासी नितिन (23) ,अभिषेक (22),तरुण 18 मनोज (35) वर्ष घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस  पहुंची और पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल में उपचार दिलाया। अभिषेक ने जाने से इनकार कर दिया और वह अभी अस्पताल में ही उपचार कर रहा है। अन्य सभी कावड़िया अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में हुए झगड़े में नेपाल निवासी चौकीदार की मौत, साथी गंभीर 

रामपुर मनिहारान कस्बे के ईदगाह रोड पर मेले में लगने वाले झूलों की रखवाली कर रहे दो लोगों को देर रात कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें नेपाल निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया।

शुक्रवार देर रात मेलों में लगने वाले झूलों की रखवाली कर रहे आशीष पुत्र व बहादुर निवासी नेपाल और मोहम्मद सलीम पुत्र तहसीन अहमद निवासी मेरठ का कुछ लोगों के साथ खाने-पीने को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दोनों  गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने आशीष पुत्र बहादुर (24) को मृत घोषित कर दिया। जबकि सलीम पुत्र तहसीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सरसावा वायुसेना स्टेशन पर एयर शो, लड़ाकू विमानों ने आकाश में दिखाए हैरतंगेज करतब

शनिवार को कारगिल विजय के रजत जयंती के मौके पर सरसा वायु स्टेशन पर एयर शो हुआ। इस दौरान आसमान में विमानों की तेज आवाज के कारण हुई गड़गड़ाहट से नागरिकों की निगाहें सीधे आसमान पर टिक गईं।

एयर शो के दौरान आकाशगंगा टीम के कमांडो 10000 फीट की ऊंचाई से उतरे। मिसाइल तथा मशीनगनों से लैस एमआई 17 हेलीकॉप्टर से वायु सेवा के गरुड़ कमांडो रस्से के सहारे नीचे उतरे। एक एएन 32 और दो डोर्नियर विमान एक फॉर्मेशन में उड़ते हुए आए। गरुड़ कमांडो काफी दूर तक हवा में सैकड़ों फुट की ऊंचाई पर हवा में हेलीकॉप्टर के सहारे लटके हुए ऑपरेशन के लिए गए।

फाइटर जेट अंबाला से उड़कर वायुसेना स्टेशन सरसावा के मैदान के ऊपर से तेजी से निकले। जगुआर विमान त्रिशूल फॉर्मेशन में निकले। बेहद मारक अपने लक्ष्य को सटीकता से भेदने वाले सुखोई 30 जेट विमान को उड़ा रहे पायलट ने ने हवा में हैरतअंगेज तरीके से विभिन्न मुद्राएं बनाकर अपनी शानदार संतुलन क्षमता का परिचय दिया।

सुखोई 30 ने 1200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ते हुए सैकड़ो फुट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर बने टारगेट पर बम बरसाए।

मेरठ के परतापुर में गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग

मेरठ के परतापुर में शनिवार शाम को एक गद्दा फैक्टरी में भीषण आग लग गई सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचे का प्रयास कर रहे हैं।

फैक्टरी में रखे फोम और रेक्सीन की वजह से आग भीषण रूप धारण कर लिया है। मौके पर सात गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। नौचंदी मेले में लगी दो दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed