फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: संजीव बालियान के आरोपों को संगीत सोम ने बताया निराधार, कहीं ये बड़ी बात

Tue, 11 Jun 2024 02:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Jun 2024 02:36 PM IST
खास बातें

खरखाैदा में सड़क किनारे खराब ट्रक में तेज रफ्तार इको कार घुस गई। हादसे में तीन लोगों की माैके पर ही माैत हो गई जबकि सात घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
West UP News Live: Eco car rams into broken truck on the roadside in Kharkhauda, three dead, seven injured
भाजपा नेता संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:31 PM, 11-Jun-2024
भाजपा नेता संगीत सोम ने आज मेरठ में प्रेस वार्ता की। इस दाैरान उन्होंने मुजफ्फरनगर में डाॅ संजीव बालियान की हार और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजीव बालियान के आरोप निराधार हैं। मैं भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूं। मेरी जिम्मेदारी सरधना की है और डाॅ संजीव बालियान को बुढ़ाना और चरथावल से हार मिली है।
08:04 AM, 11-Jun-2024

West UP News Live: संजीव बालियान के आरोपों को संगीत सोम ने बताया निराधार, कहीं ये बड़ी बात

मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखाैदा थानाक्षेत्र के गांव धानोटा के सामने हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक में एक कार घुस गई। जिसमें कार चालक सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा सात गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को मोर्चरी व सभी घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है।

मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव धानोटा के सामने सड़क किनारे एक खराब ट्रक खड़ा था। मंगलवार तड़के करीब 4:00 पीलीभीत से पंजाब जा रही सवारी से लदी एक कार ट्रक में घुस गई। 

हादसे में  कार का चालक जुनैद (22)पुत्र जमील अहमद निवासी नवाबगंज बरेली, अनिल कश्यप (28) पुत्र मूल चंद कश्यप निवासी लखा खारा थाना गजरौला पीलीभीत, सुनील कश्यप (20) पुत्र मूलचंद कश्यप तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं प्रेमपाल पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, श्यामू मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा निवासी लखा खारा, सूरजपाल पुत्र दयाराम पाल निवासी लखा खारा, आनंदपाल पुत्र छोटेलाल निवासी मुरैना थाना देवरिया अनिल पुत्र दिलीप कुमार निवासी सुहादा थाना गजरौला, प्रदीप पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, हरिओम पुत्र मुन्ना लाल निवासी पुरैना थाना देवरिया सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे बुरी तरीके से फंसी कार को निकाल कर सभी घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती करता कराया तथा तीनों शवों को मोर्चरी भेज दिया। उधर पुलिस ने सभी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed