फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP News: IPL stars will help the talent of Shamli's cricketers... Read sports activities on one click

West UP Sports : शामली के क्रिकेटरों की प्रतिभा तराशेंगे आईपीएल के स्टार... एक क्लिक पर पढ़ें खेल गतिविधियां

Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
सार

बीसीसीआई का अंडर-15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट पुणे में 21 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए यूपीसीए ने 21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मेरठ की अविका शर्मा और प्रिया का चयन भी हुआ है।

विज्ञापन
West UP News: IPL stars will help the talent of Shamli's cricketers... Read sports activities on one click
शामली पहुंचे वैभव अरोड़ा और ऋषि धवन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने वाले तेज गेंदबाज वैभव अरोरा ने कहा कि भारत के लिए विश्वकप जीतना उनका सपना है। आज भारतीय क्रिकेट टीम हर जगह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह शामली जनपद की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को हिमाचल प्रदेश से रणजी ट्राफी खेलने वाले वैभव अरोरा व पंजाब किंग-11 के लिए खेलने वाले ऋषि धवन शहर में एक निजी कार्यक्रम में आए। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी के जनपद शामली का भ्रमण संतोषजनक रहा है। जहां पर क्रिकेट की प्रतिभाएं देखने को मिली हैं। हर प्रतिभा में अपनी- अपनी योग्यता होती है। एक मैच या एक गेंद खराब होने से प्रतिभा को नकारा नहीं जा सकता है। क्रिकेट में हर खिलाड़ी योग्यता लेकर शामिल होता है, जो खिलाड़ी पूरे वर्ष मेहनत करते हैं, वह सफलता प्राप्त करते हैं। शामली जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्रिकेट एकेडमी में जो सहयोग होगा, वो किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर नितिन बालियान, नीरज पाल, मुकुंद पंवार, रामबीर सिंह, दीपक राणा, मनोज, विजय मलिक, मनोज कालखंडे, शिवम बंसल, देवाशीष बंसल, मोनू निर्वाल, पंकज, पुनीत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: शाहजेब सैफी ने दर्ज की शानदार जीत 

अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में खेली जा रही ऑल इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता के चौथे दिन नौ रोमांचक मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
पहले मैच में वसीम इकबाल जम्मू-कश्मीर ने समीर सैफी मेरठ को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में लक्ष्मण रावत आईओसीएल ने संदीप गुलाटी दिल्ली को 4-0 से हराया। अरबाज खान ने रणवीर दुग्गल को 4-2 से मात दी। आदित्य मेहता ने सुमित तलवार चंडीगढ़ को 4-1 से हराया। अनुज उप्पल दिल्ली ने वरुण थापर को 4-1 के स्कोर से शिकस्त दी। शैलेंद्र गंगवाल ने कोणार्क बंसल को 4-0 से हराया। मेरठ के शाहजेब सैफी ने श्रीजन प्रयागराज को 4-0 से पराजित किया। पुष्पेंद्र सिंह रेलवे ने वसीम इकबाल जम्मू कश्मीर को 4-0 से हराया। नौवें मैच में हरियाणा के दिग्विजय सिंह कादियान ने मुरादाबाद के देव सिंह को 4-1 से पराजित किया। इस दौरान आनंद अरोड़ा, अंशुल अग्रवाल, संजय शर्मा, सुरेश जैन, सतीश जैन, नीरज गुप्ता, एसपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Meerut: सताक्षी ने दोहरा खिताब कब्जाया

मेरठ की सताक्षी चौधरी ने राज्य महिला टेनिस प्रतियोगिता के एकल और युगल वर्ग का खिताब जीता है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर आयोजित प्रतियोगिता के एकल फाइनल में सताक्षी का सामना गोरखपुर की शगुन चौधरी से हुआ। सताक्षी ने 4-1 से मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों के तहत सताक्षी चौधरी ने लखनऊ की आयरा को 4-0 और शगुन कुमारी ने लखनऊ की सासा कटियार को 5-3 से पराजित किया। युगल वर्ग के फाइनल में सताक्षी व गोरखपुर की शगुन की जोड़ी का सामना लखनऊ की सासा कटियार व आयरा से हुआ। सताक्षी और शगुन ने 4-2 से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। 

Meerut: स्केटिंग में आरव कौशिक ने जीता गोल्ड

केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग में आरव कौशिक ने गोल्ड मेडल, 13 वर्ष आयु वर्ग में रोश्वेन सिंह ने गोल्ड मेडल, 12 वर्ष आयु वर्ग में रिहांश सिंह व आराध्या रावत ने गोल्ड मेडल तथा 10 वर्ष आयु वर्ग में अक्षत रतोलिया ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रबंधक वर्ग तथा प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी बच्चों को उनके द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन हेतु बधाई दी। 

Meerut: अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में मेरठ की दो खिलाड़ियों का चयन

बीसीसीआई का अंडर-15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट पुणे में 21 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने अपनी 21 सदस्यीय टीम की घोषणा मंगलवार को की। इसमें मेरठ की अविका शर्मा, प्रिया का चयन भी हुआ है।
यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि गाजियाबाद की नमिता सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है। वाराणसी की आराध्या सिंह को उपकप्तान चुना गया है। टीम में कानपुर से एकमात्र खिलाड़ी प्रीति का चयन हुआ है। आगरा और लखनऊ की 6-6, वाराणसी व मेरठ की दो-दो, गाजियाबाद, इलाहाबाद, मुरादाबाद और बहराइच की एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। यूपी टीम 21 नवंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

यूपी अंडर-15 महिला टीम
नमिता सिंह (कप्तान, गाजियाबाद), आराध्या सिंह (उपकप्तान), आनया उपाध्याय (दोनों वाराणसी), धुन पिमोली, अविका जैन, जयश्री यादव, मुस्कान सक्सेना, शगुन यादव, अक्शा खान (सभी लखनऊ), आफरीन शमीम, गरिमा सिंह, कल्पना लोधी, याशिका, वैष्णवी पाल, वंशिका रघुवंशी (सभी आगरा), प्रीति (कानपुर), अविका शर्मा, प्रिया (दोनों मेरठ), भार्गवी पांडेय (इलाहाबाद), लवी पाल (मुरादाबाद), नुपुर पांडेय (बहराइच)।
 

Muzaffarnagar: सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल की टीम ने रनर-अप ट्रॉफी जीती

सहोदया के बैनर तले भोपा में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 19 वालीबॉल प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में किया गया। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल की अंडर 19 वालीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने खिलाड़ियों का तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। मेडल, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। टीम में कप्तान दक्ष जोन, उपकप्तान अवि कुमार, वर्चस्व राठी, अक्षित राठी, आशु, आर्यन कुमार, अवि कुमार, कोच अंकुश राठी, मोहित कुमार, टीम मेनेजर अमित कुमार, अंकित कुमार शामिल रहे।
 

Bijnor: 100 मीटर दौड़ में आशीष व अलीना प्रथम

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुहागपुर में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 50 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आशीष, दिवाकर व यश, बालिका वर्ग में अलीना, माहिर व इकरा, कुर्सी दौड़ में हिमांशु, उजेफ व हम्माद ने क्रमश: प्रथम, द्वीतीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख में हिमांशु व इलमा ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रभारी कुमकुम और हितेन्द्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। 

Bijnor: लालपुरमान और रायपुर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

सौफतपुर स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे प्रदेश स्तरीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में लालपुरमान और रायपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को दो सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा।
सोमवार की रात अंपायर मिथुन कुमार और देवेंद्र सिंह की देखरेख में तीन क्वार्टर फाइनल खेले गए। पहला मैच राजपुर और रायपुर-बी टीम के बीच खेला गया। राजपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट पर मात्र 31 रन ही बना। रायपुर-बी के गेंदबाज बजाज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायपुर-बी की टीम ने पांचवें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 
दूसरा मैच लालपुरमान और नंगला की टीम के बीच छह-छह ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर लालपुरमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते छह ओवर में छह विकेट पर 47 रन बनाए। साकिब ने 19 रनों का योगदान दिया। नंगला टीम के गेंदबाज मुकुल ने दो विकेट लिए। नंगला की टीम छह ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मात्र 15 रन ही बना सकी। लालपुरमान के साकिब ने दो विकेट लिए। अच्छे प्रदर्शन पर साकिब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अंतिम क्वार्टर फाइनल शादीपुर और रायपुर-ए के बीच खेला गया। रायपुर-ए ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट आयोजक कपिल राणा ने बताया कि सेमीफाइनल में लालपुरमान, हरचंदपुर, रायपुर-ए और रायपुर-बी टीम ने प्रवेश किया है।
 

Bijnor: 50 मीटर में दिवाकर और अनुष्का रहे प्रथमा

परिषदीय विद्यालयों की 40वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजेश्वरी मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज कश्मीरी में हुआ। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दिवाकर तथा बालिका वर्ग में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर स्तर में यूपीएस अलीपुर दामोदर विजेता रहा। वॉलीबॉल बालक वर्ग में यूपीएस सुनपता तथा बालिका वर्ग में यूपीएस इब्राहिमपुर साधो विजेता रहे। बैडमिंटन में मयंक जलालपुर आसरा ने बाजी मारी। खो खो बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बूढ़पुर की टीम विजेता रही। 
 

Baghpat: कुश्ती में पहलवान समीर ने जीता रजत पदक

गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के पहलवान समीर ने 35 किग्रा भार की फ्री स्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता है। खिलाड़ी का एकेडमी में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। समीर ने गोरखपुर में 16 नवंबर से 20 नवंबर तक चली राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा ने बताया कि समीर ने फ्री स्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता है। 

Baghpat: वेट लिफ्टिंग, वालीबॉल व बॉक्सिंग प्रतियोगिता 21 नवंबर से 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर जूनियर बालक वर्ग की बॉक्सिंग, वालीबॉल व वेटलिफ्टिंग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर तक बागपत व बड़ौत में कराई जाएगी।  क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। 21 नवंबर को वालीबॉल के लिए बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत, बॉक्सिंग के लिए 22 नवंबर को जिला खेल कार्यालय और भारोत्तोलन के लिए 23 नवंबर को सिसाना स्थित ठाकुर जिम में प्रतियोगिता होगी। वालीबॉल में 18 वर्ष तक के खिलाड़ी, बॉक्सिंग में 16 वर्ष तक और वेटलिफ्टिंग में 20 वर्ष तक की उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed