West UP News: इंडियन ऑयल डिपो के पास चल रहा था मिलावटी तेल का धंधा, 500 लीटर बरामद, एक गिरफ्तार
{"_id":"677a1d12ce764315890e82d1","slug":"west-up-news-adulterated-oil-business-was-going-on-near-indian-oil-depot-500-liters-recovered-one-arrested-2025-01-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News: इंडियन ऑयल डिपो के पास चल रहा था मिलावटी तेल का धंधा, 500 लीटर बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 05 Jan 2025 11:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:18 AM IST
खास बातें
एसएसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस छापा मारा तो मौके पर भगदड़ मच गई। कप्तान का कहना है कि इस मामले में थाना पुलिस की संदिग्ध भूमिका है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
अवैध तेल गोदाम पर छापा मारती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:47 PM, 05-Jan-2025
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम।
- फोटो : अमर उजाला
Saharanpur: डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने रविवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीआरएम को आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के कैमरे बंद मिले। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और स्टेशन प्रबंधन को तुरंत कैमरों को चालू करने के निर्देश दिए। पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया, जहां टंकी पर उगे पेड़ों को देखा। उन्होंने इसे तुरंत हटाने और टंकी की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
12:37 PM, 05-Jan-2025
Meerut: गोकशी होने पर एसएसपी ने सस्पेंड की पूरी पुलिस चौकी
सकौती पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रुहासा में गौकशी होने पर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने चौकी प्रभारी समेत सभी सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।एसएसपी ने बताया कि थाना दौराला की चौकी सकौती क्षेत्र के रुहासा में गौकशी जैसे गंभीर अपराध पर नियंत्रण कर पाने में विफल रहने पर चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह, ट्रेनी उप निरीक्षक वरुण कुमार, सचिन बाबू, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, कांस्टेबल सद्दाम, प्रताप पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
11:22 AM, 05-Jan-2025
Baghpat: महिला अधिकारी ने जेलर पर लगाए आरोप
जिला जेल में तैनात एक महिला अधिकारी ने जेलर पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की, जिस पर मुख्यालय से जांच बैठा दी गई। जांच पूरी होने तक जेलर को जेल मुख्यालय में संबद्ध भी कर दिया गया है। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर को जिला कारागार अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा सेवानिवृत्त हुए और जेलर जितेंद्र कश्यप को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार मिल गया। आरोप लगाया कि एक जनवरी को जेलर ने अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर अभद्रता की। मुख्यालय से जांच बैठाई जाने के बाद एक प्रशासनिक अधिकारी ने जिला जेल पहुंचकर जांच भी की। इस मामले में जिला कारागार के प्रभारी अधीक्षक बृजेश कुमार का कहना है कि शिकायत के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। जेलर जितेंद्र कश्यप का कहना है कि अभद्रता करने के आरोप गलत हैं।11:22 AM, 05-Jan-2025
Baghpat: सुमन की हत्या का सातवां आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार
बिनौली में घर के अंदर दरांती से गला रेतकर की गई सुमन की हत्या में शामिल सातवें आरोपी चचेरे भाई अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मृतका के पति, भाई, मां, बुआ, जीजा और पड़ोसी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। बिनौली गांव के चौकीदार मोहम्मद इंतजार की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। चौकीदार ने बताया कि गांव की सुमन का नीरज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो अपने घर से नीरज के पास चली गई थी। उसके वापस आने पर नाराज भाई रोहित, अभिषेक, राजीव, पति कृष्ण, जीजा जितेंद्र निवासी कुड़ाना जिला शामली ने पिटाई के बाद दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही शव को बाइक पर लादकर बिनौली-दादरी मार्ग पर ईंख के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि छह आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं हत्या में फरार आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया, जो हत्या से लेकर शव ठिकाने लगाने में शामिल रहा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।11:22 AM, 05-Jan-2025
Shamli: लेखपाल ने ली तीन हजार की रिश्वत, किया सस्पेंड
हल्का शेरपुर के लेखपाल ईश्वर दयाल ने खतौनी में नाम दर्ज करने के नाम पर बलवा गांव के युवक से तीन हजार रुपये की रिश्वत ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिलाधिकारी के लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है। बलवा गांव के रमेश ने शनिवार को डीएम अरविंद चौहान से शिकायत कर बताया कि उसके पिता की मौत हो गई थी। उसे खतौनी में अपना नाम दर्ज कराना था। आरोप है कि लेखपाल ईश्वर दयाल ने खतौनी में नाम दर्ज करने के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी। तीन हजार रुपये लेखपाल को दे दिए। इसके बाद भी लेखपाल ने दो हजार और रुपयों की मांग की। एसडीएम ने बताया कि जांच में लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने की बात सामने आई है।11:17 AM, 05-Jan-2025
Meerut: भूमि की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर यूपी ने जीता मैच
बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-19 महिला वन डे ट्रॉफी में मेरठ की भूमि लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को हिमाचल के खिलाफ खेले गए मैच में भूमि ने बल्लेबाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी भी की और यूपी को जीत दिलाई। इस मैच में हिमाचल ने 49.4 ओवर में दस विकेट खोकर 177 रन बनाए। भूमि ने 10 ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम के प्रमुख बल्लेबाज शुरू में ही आउट हो गए। इसके बाद भूमि ने पारी को संभाला और टीम की ओर से सबसे अधिक 67 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 10 चौके लगाए। यूपी ने भूमि की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चलते हिमाचल को पांच विकेट से हराया। भूमि यहां मेरठ में सीएबी क्रिकेट एकेडमी में कोच नीतू से प्रशिक्षण लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:17 AM, 05-Jan-2025
Meerut: मेरठ के सुशांत राणा अरुणाचल की ओर से खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी मैच
बीसीसीआई की ओर से चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में मेरठ के सुशांत राणा का चयन अरुणाचल प्रदेश की टीम में हुआ है। इससे पहले वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अरुणाचल प्रदेश की टीम से खेले थे। उनकी बल्लेबाजी के दम पर उन्हें यह मौका मिला है। सुशांत मेरठ में घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में कोच उमेश कुमार से प्रशिक्षण ले चुके हैं। वह पिछले आठ साल से क्रिकेट खेल रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके चयन पर पंचवटी कालेज के जगदीश कुमार, सुशांत के पिता वीरेंद्र कुमार और उनकी माता बबीता देवी ने भी खुशी जताई है।11:17 AM, 05-Jan-2025
Meerut: कार्य में लापरवाही पर सीएमओ मेरठ और बागपत डिप्टी सीएमओ लखनऊ तलब
विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति के सभापति धर्मेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को मेरठ, बागपत और हापुड़ के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। सभापति ने कहा कि प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएमओ मेरठ और डिप्टी सीएमओ बागपत के प्रति नाराजगी जताई। साथ ही विभागीय कमियों के आधार पर जवाबदेही के लिए दोनों को लखनऊ तलब किया।11:17 AM, 05-Jan-2025
Meerut: लखनऊ में लिफाफे में बंद हुए भाजपा मंडल अध्यक्षों के नाम, आज होगी घोषणा
मेरठ। लखनऊ में शनिवार को हुई बैठक में भाजपा के मेरठ महानगर के मंडल अध्यक्षों के नाम तय हो गए, लेकिन उनका लिफाफा नहीं खुला। दिनभर मंडल अध्यक्षों के नाम जानने को भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ संपर्क करते रहे। अब मंडल अध्यक्षों की घोषणा रविवार को होगी।11:12 AM, 05-Jan-2025