फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West connection of Moosewala's murder, weapons were taken from Muzaffarnagar

मूसेवाला की हत्या का वेस्ट से कनेक्शन, मुजफ्फरनगर से लिए थे हथियार

Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
West connection of Moosewala's murder, weapons were taken from Muzaffarnagar
मूसेवाला की हत्या का वेस्ट से कनेक्शन, मुजफ्फरनगर से लिए थे हथियार
विज्ञापन

मेरठ। पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का वेस्ट यूपी से कनेक्शन सामने आया है। हत्या करने की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश ने पूछताछ में बताया कि मुजफ्फरनगर से हथियारों की सप्लाई हुई थी। हत्या की वारदात में मुजफ्फरनगर के हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। यह जानकारी सामने आनेे के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस भी हथियार सप्लाई करने वाले सुंदर की तलाश में लग गई है।
मूसेवाला के हत्यारोपियों को कार मुहैया कराने वाले आरोपी मनप्रीत निवासी ढैपई फरीदकोट को पंजाब पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों ने हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। इस गैंग से मेरठ के बदमाश सनी काकरान, अतुल जाट भी जुड़े थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में वेस्ट के बदमाश शामिल थे या नहीं, इसकी भी पंजाब पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सुंदर के बारे में जानकारी दी। इससे हथियार उपलब्ध कराने की बात कही गई है। सनी और अतुल के जरिये लॉरेंस गैंग मेरठ, मुजफ्फरनगर के अलावा किस-किस जनपद तक फैला है, इसकी जांच चल रही है। एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव का कहना है कि सुंदर का नाम सामने आया है। पंजाब पुलिस से उसके बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर सारज संधू को बठिंडा और मनप्रीत सिंह मन्ना को फिरोजपुर जेल से वारंट पर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही। पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। मनप्रीत को सोमवार को ही उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed