फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcomes medal winners at Junior National Kabaddi

Meerut News: जूनियर नेशनल कबड्डी में पदक जीतने वालों का स्वागत किया

Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Welcomes medal winners at Junior National Kabaddi
संदीप,,,, आंधप्रदेश में आयोजित जूनियर कबडडी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली टीम का स्वागत कर
मेरठ। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 15 से 18 जनवरी तक आयोजित 51वी जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था। यूपी टीम में शामिल परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी परतापुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय किया। मंगलवार को मेरठ पहुंचे बीके कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ियों का मेरठ साउथ स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एकेडमी के चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी और क्रीड़ा भारती मेरठ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने खिलाडी उदित कुमार, अखिल बालियान, उपेंद्र सिंह, अनुज, आयुष कुमार, निशांत रघुवंशी, रचित कुमार, परमजीत सिंह, विपिन यादव, अर्पित चहल, हर्ष तिवारी, आशुतोष राय, अमन राणा और कुनाल को शुभकामाएं दीं। टीम का मार्गदर्शन कोच किरण पाल और कबडडी खिलाडी गुलवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर गुरचरण सिंह, नितिश चौधरी, विनय चौधरी, नेहा सैनी, शिखा शर्मा, नीलम चौधरी, आशीष, शिवम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed