Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcomed the newly appointed district president

Meerut News: नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया स्वागत

Fri, 28 Nov 2025 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Welcomed the newly appointed district president
रोहटा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नवनियुक्त ज
रोहटा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरवीर पाल का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। हरवीर पाल ने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात कही और कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे और पार्टी के अभियानों को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक रणवीर राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय त्यागी, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल, सुशील चौहान, दयाल त्यागी, संजीव राणा, पवन शर्मा, रॉबिन तोमर, सचिन प्रधान, विकास विकल और अमित सोम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed