फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcomed Rashmi Arya, who was honored with Uttar Pradesh Gaurav Samman

Meerut News: उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित रश्मि आर्या का किया स्वागत

Mon, 26 Jan 2026 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 26 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Welcomed Rashmi Arya, who was honored with Uttar Pradesh Gaurav Samman
संदीप,,,, उत्तरप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित बहन आशा आर्या का काशी टोल पर स्वागत करते लोग
गृहमंत्री अमित शाह से सम्मानित होने के बाद पहुंची आर्या का काशी टोल पहुंचने पर किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित रश्मि आर्या का मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
रश्मि आर्या को शिक्षा, सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए उन्हें गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 11 लाख रुपये का चैक देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन


करीब 25 वर्ष पूर्व समाजसेवा का संकल्प लेकर घर छोड़ने वाली रश्मि आर्य की साधना और सेवा यात्रा आज समाज के लिए प्रेरणा बन चुकी है। वर्षों तक शिक्षा, सेवा और महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान देने पर उन्हें उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गौरव सम्मान प्रदान किया गया। रविवार को मेरठ पहुंचने पर काशी टोलप्लाजा पर समाजसेविका का लोगों नें ढोल नगाड़ा के साथ फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान संग्राम सिंह, रिशिपाल, कल्याण सिंह, गुरजीत, अजय कुमार गोस्वामी, जितेंद्र सैनी, सुबोध गिरी, विजय गिरी, अजय पुंडीर, हरीश, जावेद, हिमांशु चौधरी, अनुज गिरी, विनर, सुधीर गर्ग, व्यापार संघ अध्यक्ष पोपट गर्ग, सचिन अग्रवाल, जितेंद्र जिंदल, कृष्ण गर्ग, अनिल गर्ग, आशुतोष बंसल, यामीन सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed