फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcome to the players who returned from the National Championship

Meerut News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप से लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

Sat, 17 Jan 2026 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the players who returned from the National Championship
मेरठ। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में शनिवार को दो खिलाड़ियों वैभव आर्य और पवित्र कुमार ने सूरत गुजरात में आयोजित खो-खो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की अंडर-14 बालक टीम का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता 10 से 14 जनवरी 2026 तक खेली गई। इसमें देशभर की प्रदेशीय टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। सूरत से लौटने पर विद्यालय परिसर में दोनों युवा खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा और विद्यालय प्रबंध समिति ने खिलाड़ियों और उनके कोच संजय सैनी को बधाई दी। इस दौरान शारीरिक शिक्षा प्रमुख नीरज सोम, जॉनी चौधरी, धीरज चौधरी, चांदनी नेगी और अमित चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed