Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weighing begins at the sugarcane purchase center of Tikola Sugar Mill

Meerut News: टिकोला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तोल शुरू

Thu, 05 Nov 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Weighing begins at the sugarcane purchase center of Tikola Sugar Mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। हस्तिनापुर विकास खंड के गांव मौड कला, बटावली, समसपुर आदि गांवों में टिकोला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना सत्र 2026-27 का तोल शुरू हो गई है।


टिकोला शुगर मिल के गन्ना अधिकारी मनबीर सिरोही ने किसानों की उपस्थिति में फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा गन्ना लाने के साथ ही वरीयता से किसानों की एसएमएस पर्ची मिलने पर गन्ना तोल के निर्देश दिए। गन्ना अधिकारी सिरोही ने क्रय केंद्र पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गन्ना एप के प्रयोग की विधि के भी बारे में भी बताया। उन्होंने गन्ना पर्ची पर तीन दिन के भीतर तोल करने तथा खेत से कटाई के बाद सीधे क्रय केंद्र पर गन्ना आपूर्ति से प्रभावी व्यवस्था पर भी जोर दिया। कहा कि एसएमएस गन्ना पर्ची पर विशेष परिस्थिति में 5 दिन
विज्ञापन

के भीतर गन्ना तोल की जा सकती है। लेकिन सामान्य स्थिति में 3 दिन में तोल करानी होगी। शुभारंभ के दौरान किसान रामचरण शर्मा सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed