फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weekly market causes traffic jam, CO and SDM stranded

Meerut News: साप्ताहिक पैंठ से लगा जाम, फंसे सीओ और एसडीएम

Mon, 08 Dec 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Weekly market causes traffic jam, CO and SDM stranded
तहसील गेट पर अवैध रुप से लगी साप्ताहिक पैंंठ। (मवाना)
मवाना। तहसील रोड और तहसील के मुख्य द्वार पर बिना अनुमति लगने वाली साप्ताहिक पैंठ के जाम में सीओ और एसीडएम भी फंसने लगे हैं। रविवार को लगने वाली इस पैंठ के कारण तहसील रोड और तहसील गेट तक जाम के हालात बन गए। इससे अधिकारियों के वाहन निकलने मुश्किल हो गए। जाम में एसडीएम संतोष कुमार सिंह और सीओ पंकज लवानिया की गाड़ियां भी फंस गईं। एसडीएम ने नोटिस देकर इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

लोगों के विरोध के चलते नगर पालिका द्वारा इस बार रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ का ठेका नहीं छोड़ा गया था। इसके बावजूद पैंठ कभी गली-मोहल्लों में तो कभी नगर पालिका के पास स्थित मैदान में लगती रही। पिछले माह नवंबर से एक निजी स्थान पर पूर्ण रूप से साप्ताहिक पैंठ लगवाई जा रही है। इस संबंध में कुछ लोगों ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को पत्र लिखकर अवैध रूप से पैंठ हटाने और कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम ने नगर पालिका के कर अधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने सीओ से बात की है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति पैंठ लगाने वालों को नोटिस दिया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को भी कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed