दुष्कर्म पीड़िता का आरोपी के साथ निकाह, छह माह से लूट रहा था आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव में युवती से गैंगरेप कर अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करते हुए छह माह तक लगातार शारीरिक शोषण करने व संबंध बनाने से इंकार करने पर अश्लील फोटो व क्लिप वायरल कर देने के मामले का नाटकीय तरीके से पटाक्षेप हो गया। मुख्यमंत्री के जन शिकायत पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई तो महज 24 घंटे के भीतर ही क्षेत्र के मौअज्जिज लोगों की पहल पर दोनों परिवारों की सहमति से युवक-युवती का निकाह करा दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने मुख्यमंत्री के जनशिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी के साथ गांव के आरोपी द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए लगातार शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। युवती द्वारा संबंध बनाने से इंकार किए जाने के बाद आरोपी युवक पर गैंगरेप के अश्लील फोटो व क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का भी आरोप लगाया गया था। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में रात भर क्षेत्र के मौअज्जिज लोग सक्रिय हुए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पीड़ित युवती का आरोपी युवक के साथ निकाह करा दिए जाने पर सहमति बन गई। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शुक्रवार को युवक-युवती का एक सादे कार्यक्रम में तुरत-फुरत निकाह पढ़ा दिया गया।
इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराते हुए उनके निकाह के मौके पर बुलाया गया, जिस पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देकर निकाह की औपचारिकता पूरी कराई।
वहीं इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया था, जिसकी शिकायत होने के बाद दोनों परिवार युवक-युवती की शादी कराने पर सहमत हो गए थे। इसके बाद ही शुक्रवार को युवक-युवती का निकाह करा दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/