फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wedding songs resound in Janakpur, while Ayodhya mourns the exile.

Meerut News: जनकपुर में गूंजे विवाह के मंगल गीत, अयोध्या में छाया वनवास का शोक

Mon, 22 Sep 2025 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Wedding songs resound in Janakpur, while Ayodhya mourns the exile.
नगर के रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में विभिन्न प्रसंगों का मंचन करत
सरधना। नगर में श्रीराम लीला कमेटी द्वारा आयोजित श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव वर्ष में सोमवार की संध्या को दर्शकों ने धर्म, त्याग और मर्यादा के अनुपम संगम को जीवंत होते देखा।
विज्ञापन

श्रीराम तलैया मंडल के कलाकारों द्वारा मंचित प्रसंगों में धनुष यज्ञ, राम-विवाह, राजतिलक की तैयारी, कैकेई का कोप भवन जाना, राम का वनगमन जैसे अति भावनात्मक दृश्य शामिल थे। लीला का प्रारंभ भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिव के धनुष को भंग करने से हुआ। राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता का हाथ श्रीराम को सौंपते हुए भव्य विवाह का आयोजन किया। विवाह प्रसंग पर मंच पर मंगल गीतों और पुष्प वर्षा से वातावरण भावविभोर हो उठा। विवाह के बाद सभी अयोध्या लौटे। अयोध्या लौटते ही जब राजतिलक की तैयारियां शुरू हुईं, तभी मंथरा द्वारा भड़काई गई। रानी कैकेई राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगती हैं भरत के लिए राज्य और राम के लिए वनवास। यह दृश्य दर्शकों को भावुक कर गया। राजा दशरथ का व्याकुल होना, राम का शांतिपूर्वक वनवास स्वीकार करना, और सीता-लक्ष्मण का साथ चलने का आग्रह हर दृश्य ने धर्म और मर्यादा का सजीव चित्र प्रस्तुत किया। संपूर्ण मंचन में श्रीराम की भूमिका में सूर्यदेव त्यागी, लक्ष्मण के रूप में करण गोस्वामी, सीता के रूप में रक्षित, राजा दशरथ के रूप में विनोद जैन, कैकेयी के रूप में मोहित ठाकुर, और मंथरा के रूप में मुनेश पंडित सहित अन्य कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभाया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामलीला कमेटी के संयोजक शरद त्यागी, मलखान सैनी, मूलचंद सैनी, अजय त्यागी, मंत्री प्रदीप मित्तल, सुशील जी, सिद्धार्थ कंसल के साथ मंचन स्थल पर अधिवक्ता वीरेंद्र सैनी ने मंच संचालन किया। इसके अलावा आलोक जैन, सुभाष सभासद, महिपाल वाल्मीकि, जीतेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

नगर के रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में विभिन्न प्रसंगों का मंचन करत

नगर के रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में विभिन्न प्रसंगों का मंचन करत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed