{"_id":"6645197620b923ac9f0e1a62","slug":"wedding-procession-held-hostage-for-commenting-on-giving-less-luggage-meerut-news-c-26-1-sal1002-121132-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कम सामान देने की टिप्पणी करने पर बरात को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कम सामान देने की टिप्पणी करने पर बरात को बंधक बनाया
Thu, 16 May 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 16 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे पक्ष के द्वारा दहेज में दिए गए सामान पर टिप्पणी के बाद दुल्हन पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया गया। कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
कस्बा क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी कुछ माह पूर्व झिंझाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ तय की गई थी। तय तारीख के अनुसार, बुधवार को युवक बरात लेकर गांव में पहुंचा। बरात का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। निकाह भी हो हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार, शाम करीब छह बजे दूल्हे पक्ष की ओर से किसी ने शादी में कम दहेज देने की टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों में आक्रोश पनप गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। आरोप है कि बाद में दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह दुल्हन की विदाई कराई गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया।
पुलिस का कहना है की बरात को बंधक बनाने जैसा कोई भी मामला नहीं था। दोनों पक्षों के बीच दहेज में दिए गए सामान पर टिप्पणी करने को लेकर हल्का विवाद हो गया था। दुल्हन की विदाई शांतिपूर्वक करा दी गई है।