फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather will change in West UP and there are chances of rain on 1 February

UP: बदलेगा वेस्ट यूपी का मौसम, बारिश के आसार पर कोहरे से मिलेगी राहत, अधिकतम तापमान पहुंचा 19.2 डिग्री

Tue, 30 Jan 2024 08:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Jan 2024 08:29 PM IST
सार

Weather Update : पश्चिमी यूपी में मौसम करवट लेने को तैयार है। एक फरवरी को बारिश के भी आसार हैं। वहीं, मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Weather will change in West UP and there are chances of rain on 1 February
पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी में मौसम करवट लेने को तैयार है। हल्की या मध्यम बारिश से मौसम बदलेगा और घने कोहरे से राहत मिलेगी। बुधवार को फुहार पड़ने और एक फरवरी को मध्यम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी हुई रही। इससे हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा छटने के बाद दिन में खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। सूरज ढलने के बाद शाम को फिर सर्दी ने अपना असर दिखाया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी व एक फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज व चमक के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। बारिश के होने से कोहरो से निजात मिलेगी। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

फिर बढ़ा प्रदूषण, बेहमपुल की हवा सबसे ज्यादा खराब
एनसीआर में मंगलवार को प्रदूषण में फिर बढोतरी हुई। एक्यूआई का स्तर 201 से बढ़ते हुए 232 पर पहुंच गया। शहर में सबसे ज्यादा बेगमपुल प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 290 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 242, गंगानगर में 221, पल्लवपुरम में 232, दिल्ली रोड में 265 एक्यूआई दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed