फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather will be clear for 3 days

तीन दिन साफ रहेगा मौसम, बढे़गा तापमान

Tue, 17 Mar 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
weather will be clear for 3 days
मोदीपुरम। बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, 20 मार्च के बाद फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जहां दिन में तापमान बढ़ा तो लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ वहीं रात में मौसम में नमी बनी रही। सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 74 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष का कहना है कि तीन दिन मौसम साफ रहेगा जिसके बाद तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस बीच 20 मार्च को फिर से मौसम के बदलाव के आसार है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़कर 110 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed