फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather: Weather will change from today, western disturbance active, chances of rain for next three days

Weather: आज से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अगले तीन दिन बारिश के आसार

Thu, 18 Apr 2024 10:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Apr 2024 10:29 AM IST
सार

आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसलिए मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Weather: Weather will change from today, western disturbance active, chances of rain for next three days
गेंहू की चल रही है कटाई

विस्तार

 मौसम के शुष्क बना रहने के कारण गर्मी बढ़ रही है। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम बदलेगा और बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते तापमान 30 डिग्री के पास पहुंच गया था, लेकिन अब फिर से पारा चढ़ रहा है। बुधवार को दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। 

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण 19 से 21 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा छह से 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। तेज हवा के चलने से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी गिरकर 122 पर पहुंच गया। जयभीमनगर में 97, गंगानगर में 166, पल्लवपुरम में 102, दिल्ली रोड 125, बेगमपुल पर 130 दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed