फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather update: Western disturbance inactive, Temperature will remain slightly cold at night

निष्क्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, चढ़ेगा पारा, दिन में गर्मी, रात में अभी थोड़ा सर्द रहेगा मौसम

Mon, 16 Mar 2020 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Weather update: Western disturbance inactive, Temperature will remain slightly cold at night
मौसम - फोटो : अमर उजाला।

पश्चिमी यूपी में आज से मौसम में बदलाव आ सकता है। रिमझिम बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय हो चुका है। आने वाले एक सप्ताह में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


रविवार को मौसम ने काफी राहत दी। दिन में धूप तेज रही, लेकिन हवा चलने से तापमान अधिक नहीं रहा।  पिछले तीन दिन में मेरठ और आसपास जनपदों में ओलावृष्टि ज्यादा होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। रविवार से मौसम साफ हुआ तो दिन के तापमान कुछ वृद्धि दिखाई दी।
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 84 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान मामूली बढ़ा है। औसत एक्यूआई रविवार को 83 रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में मौसम रहेगा साफ
आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के अंत तक तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा।  -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर

पिछले पांच दिन का तापमान -
तारीख    अधिकतम    न्यूनतम 
11            25.8           15.4 
12            26.6           17.4 
13            25.0          15.0 
14            24.0          14.6 
15            24.1          11.3 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed