फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather update West Up news: relief from heatwave in west UP, Rain in many District

पश्चिमी यूपी में सुहाना हुआ मौसम: बूंदों ने दिलाई गर्मी से राहत, भूकंप के झटके ने लोगों को डराया

Sat, 30 May 2020 10:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 May 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Weather update West Up news: relief from heatwave in west UP, Rain in many District
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मई माह के आखिरी सप्ताह में गर्मी से झुलस रहे पश्चिमी यूपी के लिए शुक्रवार को हुई बारिश राहत लेकर आई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते दो दिन से चल रही तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है। शनिवार को सुबह धूप निकली लेकिन हवा में नमी बनी रही।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। वहीं तेज हवाएं  चलीं, शाम को तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। चार दिन पहले तक दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


दो दिन पहले बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार रात आंधी के साथ बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। इसका असर शुक्रवार को भी रहा दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई शाम 7 बजे बारिश आने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 65 न्यूनतम 56 फ़ीसदी दर्ज की गई, बारिश 56 मिली मीटर रिकॉर्ड हुई। वहीं बारिश से जिले की हवा साफ हो गई है। चार दिन पहले तक 254 पर चल रहा मेरठ का एक्यूआई 58 तक पहुंच गया। बीते तीन दिन से एक्यूआई नीचे आ रहा है

भूकंप के झटके ने लोगों को डराया
एनसीआर में शुक्रवार रात आए भूकंप के झटके मेरठ में भी महसूस किए गए इससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इससे शहर में कोई नुकसान नहीं हुआ।

रात करीब 9 बजे जब लोग अपने घरों में खाना खा रहे थे तभी भूकंप का झटका महसूस किया गया। फ्लैटों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए और दहशत के कारण काफी समय तक घरों में नहीं गए।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान मोदीपुरम के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सुभाष के अनुसार इस भूकंप का केंद्र रोहतक था। इसकी तीव्रता 4.6 रही। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी शाम को दिल्ली एनसीआर में 3.6 की तीव्रता का भूकंप आया था लेकिन तीव्रता कम होने से इसे लोगों ने महसूस नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed