फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update West UP: Feeling of June heat in March, temperature will reach 30 degrees by Holi

Weather Update West UP:मार्च में जून की गर्मी का अहसास, होली तक 30 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Fri, 07 Mar 2025 07:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 07 Mar 2025 07:54 PM IST
सार

मौसम तेजी से बदलने लगा है। तेज हवा के बाद अब तापमान में वृद्धि का दौर है।

विज्ञापन
Weather Update West UP: Feeling of June heat in March, temperature will reach 30 degrees by Holi
गर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम तेजी से बदलने लगा है। तेज हवा के बाद अब तापमान में वृद्धि का दौर है। शुक्रवार को तापमान 28 के पास पहुंच गया, जबकि होली तक 30 के पास पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

वेस्ट यूपी के मौसम में उतार चढ़ाव के दौर ने सभी को हैरान कर रखा है।

तेज हवा ने ठंडक बढ़ाई और तापमान में गिरावट हुई। लेकिन, हवा की गति धीमी पड़ने के बाद अब तापमान में वृद्धि का दौर जारी है। पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 28 के पास पहुंच गया। रात का तापमान फिलहाल 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि हवा की गति अभी ओर धीमी होगी। तापमान बढ़ेगा। होली तक दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर का एक्यूआई बढ़कर 100 के पार पहुंचकर 107 के स्तर पर पहुंच गया। गंगानगर में 95, जयभीम नगर में 111, पल्लवपुरम में 115, बेगमपुल में 118, दिल्ली रोड 128 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed