फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update UP: Monsoon will arrive soon with strong winds,La-nino will bring good rain

Weather Update UP: भीषण गर्मी पर वार करेगा ला-नीना, तेज हवाओं संग जल्द दस्तक देगा मानसून, अच्छी बारिश के संकेत

Wed, 19 Jun 2024 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Jun 2024 11:44 AM IST
सार

आसमान से बरस रही आग ने जीना मुहाल कर दिया है। दिन व रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। माैसम विशेषज्ञ जल्द ही अच्छी बारिश होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Weather Update UP: Monsoon will arrive soon with strong winds,La-nino will bring good rain
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार रिकाॅर्ड तोड़ भीषण गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया, लेकिन अब समुद्र तट और आकाश गंगा से मानसून के दृष्टिगत शुभ संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ला-नीना के कारण ही इस बार भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहा।

विज्ञापन


यही ला-नीना बेहतर मानसून का भी सबब बनने जा रहा है। बीते दिनों आई आंधी ने ला-नीना के आगमन का इशारा कर भी दिया था। मानसून के 25 जून के आसपास आने की संभावना थी, लेकिन मध्यम रफ्तार के कारण जुलाई के शुरुआत में आने के आसार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rapid Rail: रैपिड रेल में 7 दिन बाद कर सकेंगे साहिबाबाद से मेरठ तक का सफर, इतना होगा प्रीमियम श्रेणी का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन

Weather Update UP: Monsoon will arrive soon with strong winds,La-nino will bring good rain
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि जिस वर्ष ला-नीना का असर होता है। उस वर्ष भारत में गर्मी अधिक रहती है और आंधी-तूफान भी आते हैं।



उनका मानना है कि ला-नीना का असर फिर से सक्रिय हो गया है। इसी वजह से दिन का तापमान सामान्य ऊपर चल रहा है। ला-नीना का असर मेरठ समेत समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। इसके चलते मौसम बदल रहा है। कई बार आंधी भी आई है।

Weather Update UP: Monsoon will arrive soon with strong winds,La-nino will bring good rain
तेज धूप और गर्मी से राहत के लिए बच्चे को आइसक्रिम खिलाती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रह-गोचर का भी झमाझम का इशारा 
आकाश गंगा के महारथियों ने इस साल धरती काे तर-ब-तर करने की तैयारी कर ली है। कुछ दिन बाद आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश के दौरान सूर्य की हरी झंडी मिल जाएगी और ग्रह-नक्षत्रों के सरमायेदार बादलों के कपाट पूरी तरह खोलने का आदेश जारी कर देंगे।

नतीजतन, अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। मेदिनी ज्योतिष के मर्मज्ञों के अनुसार, इस वर्ष विधि ने ग्रहों का गठन इस प्रकार किया है कि इंद्रदेव के कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न नहीं होगी। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल जाएंगे।

Weather Update UP: Monsoon will arrive soon with strong winds,La-nino will bring good rain
अपने सिर पर पानी डालता हुआ शख्स - फोटो : जी पाल

बिहार से पहले ही भटक गया मानसून 
इस बार केरल में भी समय से दो दिन पहले 30 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। ऐसे में लग रहा था कि 20 जून के बाद मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है, लेकिन रफ्तार बीच में धीमी हो गई। बिहार आने से पहले मानसून भटक गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि मानसून बिहार से पहले ही अटका हुआ है। साइक्लोन के कारण जो रफ्तार मानसून ने पकड़ी थी, वह धीमी है। मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही आने की संभावना है। अगर रफ्तार बढ़ती है तो कुछ पहले भी आ सकता है। 19 और 20 जून को वेस्ट यूपी के सभी जिलों में  हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Weather Update UP: Monsoon will arrive soon with strong winds,La-nino will bring good rain
बच्चे को गर्मी से बचाती महिला

क्या है ला-नीनो 
ला-नीना स्पेनिश भाषा का शब्द है। इसका अर्थ है शिशु यानि छोटा बालक। वैज्ञानिक अर्थ में ला-नीना प्रशांत महासागर के भूमध्यीय क्षेत्र की उस समुद्री घटना का नाम है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित इक्वाडोर और पेरू देशों के तटीय समुद्री जल में कुछ वर्ष के अंतराल पर घटित होती है।

इससे समुद्र के सतही जल का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। ला-नीना के रहने से भारतीय भू-भाग में आंधी और तूफान की संभावना अधिक रहती है।

Weather Update UP: Monsoon will arrive soon with strong winds,La-nino will bring good rain
गर्मी में पानी पीता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

समुद्र के तापमान में बढ़ोतरी से बनता है ला-नीना 
डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि समुद्र का तापमान वैश्विक स्तर पर बढ़ने से ला-नीना की स्थिति बनती है। इस समय पेरू के समुद्र में अल-नीनो का असर है।

इसीलिए इस बार गर्मी अधिक है और मानसून भी सामान्य रहेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार ला-नीना से मौसम का चक्र प्रभावित होता है। इससे बरसात में बारिश और सर्दी का मौसम भी प्रभावित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed