फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weather Update: Relief from cold wave in western UP, sunshine low, Fog in many district

Winter: पश्चिमी यूपी में शीतलहर से राहत, धुंध में छिपी धूप, पढ़ें, आखिर कब तक सताएगी सर्दी

Tue, 22 Dec 2020 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Dec 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Weather Update: Relief from cold wave in western UP, sunshine low, Fog in many district
weather news meerut - फोटो : अमर उजाला

शीतलहर थमने से सोमवार शाम को पश्चिमी यूपी में मौसम बदल गया। वहीं मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिसके बाद दिन भर आकाश पर धुंध का कब्जा बना हुआ है। दोपहर के समय सूरज के दर्शन हुए लेकिन धूप बेअसर रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कोहरे और धुंध का असर इस साल के अंत तक रहेगा।

विज्ञापन


एक सप्ताह बाद सोमवार व मंगलवार को शीतलहर से राहत मिली, लेकिन धूप धुंध में गायब रही। दिन का तापमान भी थोड़ा बढ़ गया। शाम होते-होते फिर से सर्दी का सितम बढ़ गया।
विज्ञापन


दिसंबर माह के अंतिम दौर में मौसम बदल रहा है। सोमवार दिन भर धूप का असर कम रहा और धुंध छायी रही। सूर्य देवता भी जल्दी बादलों की ओट में छिप गए। मंगलवा सुबह शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। दोपहर तक बेहद हल्की धूप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मेरठ-बागपत, बिजनौर व मुजफ्फरनगर समेत सभी जिलों में अगले कुछ दिन तक शीतलहर से राहत रहेगी लेकिन कोहरे का असर बरकरार रहेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी: कायदे कानून ताक पर, मठाधीश बन गए हैं सिपाही, सात एसपी सिटी बदले, गनर वहीं तैनात

मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह के समय कोहरा छाएगा और धूप का असर कम होगा। दिन का तापमान एक-दो डिग्री बढ सकता है, जबकि रात का तापमान स्थिर रहेगा और ठंड का असर बना रहेगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ाएगी सर्दी
पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। आने वाले दिनों में पाला ज्यादा पड़ने पर सर्दी बढ़ेगी।  -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक  

तीसरा सबसे प्रदूषित रहा शहर
हवाओं की गति थमने से सोमवार को महानगर का एक्यूआई 370 पहुंच गया। बुलंदशहर (400) व गाजियाबाद (391) के बाद एनसीआर में महानगर तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषित जय भीमनगर 405 रहा जबकि गंगानगर 389 व पल्लवपुरम का एक्यूआई 389 रहा। 15 दिसंबर को मेरठ का एक्यूआई 176 था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed