{"_id":"630322b042461f31db071b4e","slug":"weather-update-no-relief-from-heat-in-western-up-even-after-heavy-rain-on-mountains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पहाड़ों पर झमाझम बारिश, पश्चिमी यूपी में रूठे बदरा, अगस्त की गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पहाड़ों पर झमाझम बारिश, पश्चिमी यूपी में रूठे बदरा, अगस्त की गर्मी ने किया बेहाल
Mon, 22 Aug 2022 12:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:01 PM IST
सार
Weather Update: भले ही पहाड़ों पर बारिश से नदियां उफान पर पहुंच रहीं हों लेकिन पश्चिमी यूपी के लोग अच्छी बारिश को तरस रहे हैं। रविवार का दिन अगस्त में सबसे गर्म रहा वहीं सोमवार को भी सूरज की तेज तपिश ने लोगों को झुलसाया।
विज्ञापन
weather meerut
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ी क्षेत्रों में भले ही झमाझम बारिश हो रही है लेकिन पश्चिमी यूपी से बदरा रूठ गए हैं। अच्छी बारिश ना होने के कारण वेस्ट यूपी में लगातार गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। अगस्त में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार का दिन भी अगस्त माह में सबसे ज्यादा गर्म रहा।
भले ही पहाड़ों पर बारिश से नदियां उफान पर पहुंच रहीं हों लेकिन पश्चिमी यूपी के लोग अच्छी बारिश को तरस रहे हैं। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में अगस्त माह में भी चुभती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार का दिन अगस्त में सबसे गर्म रहा वहीं सोमवार को भी सूरज की तेज तपिश और उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया। लोग पसीने से तर-ब-तर हो रहे हैं। हालांकि दोपहर को आसमान पर बादल जरूर छाए लेकिन बारिश नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: Air Pollution: एनसीआर में लगातार जहरीली हो रही हवा, मेरठ में 40 दिन में पीएनजी में बदलनी होंगी 600 फैक्टरियां
विज्ञापन
मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी उमस भरी गर्मी से कई दिन तक राहत के आसार नहीं है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा जिस कारण से दिन का तापमान भी सामान्य से दो से 3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अच्छी बारिश होने से ही गर्मी में राहत मिलेगी। अभी वेस्ट यूपी में फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है, जिससे अच्छी बारिश हो सके।
बता दें कि एक तरफ बारिश नहीं होने से लोग परेशान है वहीं पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद से यूपी में नदियां उफान पर हैं, मेरठ के हस्तिनापुर में गंगा में जलस्तर बढ़ा हुआ है। वहीं बागपत में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। यहां किसानों की हजारों बीघा फसल पर यमुना का पानी पहुंचने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। पशुओं के चारे का भी संकट उत्पन्न हो गया है।