फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather update: no rain in next three days, here is west up weather forecast

चटख धूप में बढ़ाया पारा, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिन ऐस रहेगा मौसम का मिजाज

Sat, 22 Aug 2020 10:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
weather update: no rain in next three days, here is west up weather forecast
weather meerut - फोटो : dimple sirohi

पश्चिमी यूपी के ज्यादत हिस्सों में बारिश के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी सुबह से ही मौसम साफ रहा। बीच बीच में आसमान में काले बादल छाए परंतु बारिश से मायूसी ही मिली। सुबह से ही चटख धूप निकलने से उमस में बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 25 अगस्त तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 

विज्ञापन


बुधवार एवं  गुरुवार को दिनभर बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। इससे तापमान में गिरावट एवं उमस से राहत मिली थी। शनिवार को भी सुबह से चटख धूप निकली। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, उमस में भी इजाफा हुआ। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने से अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि हल्की बूंदाबांदी होने से उमस में ओर बढ़ोतरी होगी। 26 अगस्त को मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम कार्यालय पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता अधिकतम 79 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मेरठ का औसत एक्यूआई 22 दर्ज किया गया। 
 वर्जन
अभी तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 26 अगस्त से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी होगी।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed