फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather update news western UP, Monsoon will knock ahead of time in western UP

मौसम: उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, पश्चिमी यूपी में इस बार वक्त से पहले दस्तक देगा मानसून

Sun, 21 Jun 2020 07:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Weather update news western UP, Monsoon will knock ahead of time in western UP
weather meerut - फोटो : amar ujala
उमस भरी गर्मी से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। तेजी से बन रहे सिस्टम के कारण वक्त से पहले ही मानसून आने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार या बुधवार के बाद मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन


वहीं, पिछले कुछ दिन से लगातार उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल था। शनिवार को प्री-मानूसन की हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलते उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मानसून की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी एवं बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। मानसूनी बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। तेजी से बन रहे सिस्टम से इस बार वक्त से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में इस बार जुलाई वाली गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल था। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। रविवार को भी कई स्थानों पर दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली परंतु ठंडी हवा के चलते धूप का असर कम रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार रविवार को प्री-मानसून की बारिश हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम कार्यालय पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 73 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली, जबकि बारिश 0.2 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 154 दर्ज किया गया।

तेजी से बन रहे सिस्टम के कारण इस बार मानसून के वक्त से पहले आने के आसार हैं।  रविवार को प्री-मानसून की बारिश के कारण उमस व बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। एक-दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed