फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update: Day temperature increased by five degrees due to sunshine

Weather Update: धूप खिलने से पांच डिग्री बढ़ा दिन का पारा, 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

Thu, 29 Dec 2022 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Dec 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Weather Update: Day temperature increased by five degrees due to sunshine
यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

पिछले पांच दिन से चल रही बर्फीली हवाओं का असर कम नहीं हो रहा है। बुधवार को 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा और दिन में निकली धूप के बीच जोर आजमाइश रही।

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और वहां से घूमकर आ रही बर्फीली हवाओं से वेस्ट यूपी के लोग कांप रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में बुधवार को धूप दिन में अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छी रही है। जिस कारण से दिन का तापमान भी बढ़ गया। 
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना कि गुरुवार को भी हवा का असर बना रहेगा। हवा के चलते सुबह के समय कोहरा हल्का रहेगा, लेकिन हवा के कारण ठंड अभी ऐसे ही बरकरार रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन में हवा की रफ्तार तेज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी गंगानगर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है। शहर का औसत एक्यूआई 247 दर्ज किया गया, लेकिन गंगानगर का एक्यूआई सबसे ज्यादा 323 दर्ज किया गया है। मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर की भी हवा सबसे ज्यादा खराब रही है। यहां का एक्यूआई 362, जयभीमनगर 204 और पल्लवपुरम 213 दर्ज किया गया।
 
यह भी पढ़ें:  Baghpat: संत हत्या के साजिशकर्ता योगेंद्र ने प्रियंका गांधी और बिलावल भुट्टो को भी भेजे थे मैसेज

बागपत जनपद में बुधवार को धूप ने कई दिन बाद सर्दी से राहत दिलाई लेकिन गुरुवार को फिर से ठंड का असर बढ़ गया। सुबह से ही धूप खिलने से नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक लोगों की भीड़ रही। दिन भर धूप खिलने से दिन और रात का पारा चढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और रात का तापमान पांच से अब नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

पिछले कई दिन से कोहरा और शीतलहर के कारण सर्दी से लोगों का बुरा हाल हो गया था। कोहरे और शीतलहर में लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए थे। नगर के बाजारों और हाईवे पर भी लोगों की आवाजाही कम हो रही थी और बाजार भी देरी से खुल रहे थे। 

कोहरा और शीतलहर से जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया था। बुधवार सुबह मौसम में बदलाव आया। बुधवार को धूप खिलने पर लोगों को कई दिन बाद राहत मिली। तापमान बढ़ने से नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की भीड़ रही। दिन भर धूप खिलने से जिले का न्यूनतम तापमान बुधवार को पांच डिग्री से नौ डिग्री तक पहुंच गया। जिससे लोगों ने काफी राहत मिली। हालांकि गुरुवार को दिन भर धूप-छांव का असर दिखा, ऐसे में फिर से सर्दी का असर बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed