West UP Weather: मौसम ने बदला मिजाज, दिन में गर्मी सुबह धुंध-आसमान में छाए बादल, हवा की सेहत अभी भी खराब
Meerut Weather Update: मेरठ में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। धुंध और बादलों के कारण तेज धूप नहीं निकली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। मेरठ में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, जबकि दोपहर होते ही आसमान में बादल मंडराने लगे। बादलों के कारण तेज धूप नहीं निकल सकी, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत महसूस हुई। आसपास के जिलों में भी मौसम नम बना हुआ है।
हवा और नमी बढ़ने से बदला वातावरण
दिन के दौरान हवा की गति में हल्का इजाफा हुआ, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन के साथ-साथ प्रदूषण स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है और प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: आज उम्मीदों पर चल सकता है बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संभव, 90 दुकानों पर संकट
मौसम वैज्ञानिकों ने दी जानकारी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार सुबह से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। आसमान में बादल और धुंध के कारण धूप कम निकल रही है, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि हवा की गति में बढ़ोतरी और वातावरण में नमी के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।
आगे भी ऐसा ही रह सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। बादल और नमी के कारण सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप न निकलने से गर्मी का असर कम महसूस किया जा रहा है। हवा की सेहत अभी भी खराब स्थिति में है। मेरठ का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। हालांकि प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।