फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather now normal and temperature increase

दिनभर मौसम रहा साफ, तापमान बढ़कर 22 पर पहुंचा

Sat, 12 Feb 2022 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
weather now normal and temperature increase
दिनभर मौसम रहा साफ, तापमान बढ़कर 22 पर पहुंचा
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। कई दिन बाद शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह से ही तेज चटख धूप निकली। हालांकि तेज सर्द हवाआें के चलते ठंड का एहसास बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा और दो दिन तक तेज हवाएं चलेंगी।
बृहस्पतिवार सुबह कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम बदलता नजर आया। शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली और लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। तेज हवाओं के चलने के कारण थोड़ा ठंड का एहसास बना रहा। फरवरी माह में बार-बार मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अगले पांच दिन तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और दो दिन तक तेज हवाएं चलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा दिन का तापमान 25 डिग्री व रात का तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति छह किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। वहीं, तेज हवाओं के चलने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार रहा। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 143 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed