फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather news: winter starts after temperature gets down in west UP

पारा गिरने से ठंड बढ़ी: 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, बुजुर्ग और बच्चों की सेहत का रखें ख्याल

Sat, 21 Nov 2020 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Nov 2020 10:24 PM IST
सार

- डॉक्टरों ने कहा कि बुजुर्ग और बच्चों की देखभाल जरूरी

विज्ञापन
weather news: winter starts after temperature gets down in west UP
सर्दियों की एक सुबह का दृश्य - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवा के कारण ठंड बढ़ गई। दिन का तापमान लुढ़ककर 23 डिग्री पहुंच गया है। रात का तापमान भी न्यूनतम आठ डिग्री तक रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण हवा में ठंड रही। अगले दो दिन तक ठंडी हवा चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार अलसुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से भी हवा में अधिक ठंडक रही। दिन का तापमान 25 डिग्री से गिरकर 23 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार रात का पारा भी आठ डिग्री तक गिर गया, जिससे रात में ठंडक रही। अगले दो दिन तक तेज हवा चलने का अनुमान है।

विज्ञापन

बुजुर्ग और बच्चों की सेहत का रखें ख्याल
ठंडी हवा से बुजुर्ग और बच्चों की सेहत को नुकसान हो सकता है। ठंड से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। खांसी, नजला, जुकाम और वायरल जकड़ सकता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाया जाना जरूरी है। सुबह और शाम घर से बाहर नहीं निकलने दें। गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। खाली पेट बिल्कुल न रहें।

पशुओं को नुकसान, गेहूं को होगा लाभ
कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि तेज हवा से पशुओं को ठंड लग सकती है। पशुओं की देखभाल भी जरूरी है। फसलों को किसी तरह का नुकसान नहीं है। गेहूं की फसल के लिए ठंड अच्छी रहती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed