फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather news: Wednesday was the hottest in the season, mercury crossed 38

Weather news: सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा 38 के पार, आज से फिर बदलेगा मौसम

Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आज से माैसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। तेज हवा चलने से तापमान में कमी आएगी। 

विज्ञापन
Weather news: Wednesday was the hottest in the season, mercury crossed 38
फिर बिगड़ सकता है माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर नजर आने लगा है। मेरठ में बुधवार को पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया और इस सीजन में सबसे ज्यादा गर्म दिन दर्ज किया गया है। इससे दिन में गर्मी महसूस हुई। 27 मार्च से 31 मार्च तक दिन में पश्चिमी हवा चलने से तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज फिर से गर्म हो गया है। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम को सूरज ढलने के बाद भी मौसम का मिजाज गर्म रहा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि पिछले तीन दिन से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार से आगामी चार दिन तक उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी। हवा चलने से दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा गंगानगर क्षेत्र रहा प्रदूषित, एक्यूआई 335 दर्ज किया

मोदीपुरम। बुधवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित गंगानगर क्षेत्र रहा। यहां का एक्यूआई तेजी से बढ़ते हुए लाल श्रेणी में पहुंच गया है। मेरठ का एक्यूआई 213 दर्ज किया गया। जबकि गंगानगर 335, जयभीमनगर 174, पल्लवपुरम 155, दिल्ली रोड 185, बेगमपुल पर 209 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed