फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather News: Heat is not reducing in western UP, mercury again crosses 34, chances of rain

Weather News: पश्चिमी यूपी में कम नहीं हो रही गर्मी, पारा फिर 34 के पार, बारिश के नहीं आसार

Sun, 27 Aug 2023 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Aug 2023 01:25 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद फिर से गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। शनिवार को तापमान फिर से 34 के पार पहुंच गया है।  

विज्ञापन
Weather News: Heat is not reducing in western UP, mercury again crosses 34, chances of rain
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन की बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत पर फिर उमस के छीटें पड़ गईं। शनिवार को सुबह से ही गर्मी बढ़ गई और तापमान 34 के पार पहुंच गया। 

विज्ञापन


तीन दिन बारिश के चलते मौसम में बदलाव दिखा और तापमान लुढ़कर 26 डिग्री के पास  गया था। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली। लेकिन, पिछले दो दिनों से गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दिनभर उमस भरी गर्मी ने बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है, जिस कारण हवा दूषित होने लगी है। शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 109 दर्ज किया गया। जयभीनगर का 47, गंगानगर का 136 व पल्वपुरम का 145 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed