फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather is changing, chances of rain again...cold will increase

Meerut News: बदल रहा मौसम, फिर बारिश के आसार...बढ़ेगी ठंड

Mon, 03 Feb 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Weather is changing, chances of rain again...cold will increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पहाड़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी और हल्की बूंदाबांदी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदलने को तैयार है। रविवार को सुबह के समय आसमान पर बादल छाए रहे। दिन में हवा के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आगामी 24 से 48 घंटे में मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वसंत पंचमी पर मौसम में सुबह से ही बदलाव दिखाई दिया। सुबह के समय आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर में धूप निकलने से मौसम फिर से बदल गया। शाम के समय ठंडी हवा चली तो तापमान में गिरावट हुई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। आगामी दिनों में तापमान में भी गिरावट के आसार बने हुए हैं। अभी दो-तीन दिन तक फिर से ठंड का असर दिखाई दे सकता है
विज्ञापन


वहीं, मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 132 दर्ज किया गया। गंगानगर 104, जयभीमनगर 122, पल्लवपुरम 169, बेगमपुल 150 और दिल्ली रोड 160 दर्ज किया गया है। हवा और बूंदाबांदी के चलने से आगामी दिनों में भी प्रदूषण का स्तर कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed