Weather In West UP: सीजन में पहली बार 33 डिग्री तक पहुंचा तापमान, होली पर ऐसा रहेगा मौसम
सीजन में पहली बार तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया और दिन गर्म रहा। इससे पहले रविवार को तापमान 31 के पार दर्ज किया गया था।
विस्तार
सीजन में पहली बार तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया और दिन गर्म रहा। इससे पहले रविवार को तापमान 31 के पार दर्ज किया गया था। 13 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 मार्च तक तेज हवा, आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम 13 मार्च से करवट लेने वाला है, लेकिन इससे पहले बढ़ता तापमान गर्मी का अहसास बढ़ा रहा है। मंगलवार को तापमान बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच गया। इस कारण दोपहर में लोगों को पंखों का सहारा लेना पड़ा। धूप का तेज असर रहा और हवा की रफ्तार धीमी रही।
13 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी के आसार है। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 15 मार्च तक मौसम बदला रहेगा और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और तेजी से तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज होगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। हवा धीमी होने से शहर का एक्यूआई भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। गंगानगर में 145, जयभीमनगर में 119, पल्लवपुरम में 138, बेगमपुल 142, दिल्ली रोड 137 एक्यूआई दर्ज किया गया।
पांच दिन का अधिकतम तापमान
दिनांक तापमान
सात मार्च 27.7
आठ मार्च 29.1
नौ मार्च 31.1
10 मार्च 30.6
11 मार्च 33.0