फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weather: heat in Western UP, sweat is coming out due to humidity, chances of rain

पश्चिमी यूपी में मौसम ने ली करवट: शामली-बागपत-मुजफ्फरनगर में बारिश, दिन में छाया अंधेरा, मेरठ में उमस बरकरार

Sat, 23 Sep 2023 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Sep 2023 12:47 PM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। हालांकि आज दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और मौसम नम हो गया। वहीं शामली में बारिश हो रही है जबकि बागपत और मुजफ्फरनगर में बारिश के बीच दिन में ही अंधेरा छाया है।

विज्ञापन
Weather: heat in Western UP, sweat is coming out due to humidity, chances of rain
बागपत में बारिश के बीच दिन में छाया अंधेरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 सितंबर में भी गर्मी का सितम कम होता नहीं दिख रहा है। सुबह से लेकर शाम तक उमस भरी गर्मी में पसीने छूट रहे हैं। शनिवार दोपहर को हालांकि मौसम में कुछ नरमी नजर आई। मेरठ में आसमान में बादल छा गए तो शामली और बागपत में भी मौसम बदल गया। शामली में तेज बारिश हुई है, उप मुख्यमंत्री का भी आज जिले में दौरा है वे बारिश के बीच ही जिले में पहुंचे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बागपत में डिप्टी सीएम को बैठक करनी है लेकिन मौसम के तेवर बदलने के कारण यहां उनका दौरा स्थगित होने की संभावना है। 

विज्ञापन


शामली में आज सुबह से आसमान बादलों से पट गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते बारिश शरू हो गई। डिप्टी सीएम बारिश के बीच ही जिले में पहुंचे हैं। हालांकि बारिश ने भीषण गर्मी से राहत जरूर दिलाई है।
विज्ञापन


बागपत में शनिवार को मौसम ने अचानक से करवट ले ली। सुबह से ही बादल आसमान में छा गए और दोपहर तक अंधेरा छा गया। इसके बाद हल्की बारिश हुई। इस दोरान वाहनों को सड़कों पर दिन में लाइट ऑन कर गुजरना पड़ा। वहीं आज जिले में मौसम खराब होने के कारण डिप्टी सीएम का कार्यक्रम हो सकता है रद्द। मौसम की अधिकारियों से लगातार जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में भी आज सुब से एकाएक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर के समय आसमान में बादल छा गए। जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें:यूपी: शामली में किसान की पीट-पीटकर हत्या, दो लोगों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, रिपोर्ट दर्ज
 

पिछले 24 घंटे की बात करें तो मेरठ में शुक्रवार का दिन भी सुबह से ही गर्म रहा। उमस के ज्यादा होने से गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। रात के समय थोड़ी राहत जरूर है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.4 व रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: हत्या: सन्नी नशे में है, रास्ते से हटाने का सही मौका! पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति को दी खौफनाक मौत

धीरे-धीरे एक्यूआई में भी बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 77 दर्ज किया गया। जयभमीनगर में 73, गंगानगर में 88, पल्लवपुरम में 71, बेगमपुल पर 92 और दिल्ली रोड पर 98 एक्यूआई दर्ज किया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि 25 सितंबर को हल्की बारिश होने से तापमान गिर सकता है। हालांकि इससे पहले ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed