फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather: Extreme cold, fog and cold wave shooks western UP, Thursday was the coldest

Weather: पश्चिमी यूपी में चरम पर ठंड, कोहरे और शीतलहर ने कंपाया, सीजन में सबसे ठंडा रहा गुरुवार

Fri, 29 Dec 2023 12:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 Dec 2023 12:04 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो गया। सर्दी का सितम लगातार बढ़ने लगा है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। वहीं गुरुवार का दिन सीजन में सबसे ठंडा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather: Extreme cold, fog and cold wave shooks western UP, Thursday was the coldest
ठंड का प्रकोप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप अपने उरूज पर है।  गुरुवार को कोहरे और शीतलहर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड में जिंदगी ठिठुरती हुई नजर आयी। सुबह के समय सर्द हवाओं के बीच सूर्यदेव ने दर्शन दिए। उन्होंने गुनगुनी धूप भी बिखेरी, लेकिन ठंड के कोप के आगे सूर्यदेव का यह प्रयास निष्फल ही रहा।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पहाड़ों का बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके चलते ठंड में इजाफा होगा। फिलहाल अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 30 दिसंबर को वेस्ट यूपी में कहीं बारिश तो कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन

Weather: Extreme cold, fog and cold wave shooks western UP, Thursday was the coldest
सूने पड़े बाजार - फोटो : Amar Ujala

वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बढ़ती सर्दी के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और दिन रात सर्द हो रही है। दिन सीजन में सबसे सर्द रहा है, पहली बार तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा है। दिन और रात सर्द हो रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।



दिन के तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट द र्ज की गई है। सर्दी के चलते सडक़ों पर सन्नाटा छा गया। शाम होते ही बाजारों में भी रौनक कम दिखी। शाम के समय हवा के चलने से सर्दी का असर ज्यादा दिखाई दिया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर से मौसम और भी सर्द हो गया है।

Weather: Extreme cold, fog and cold wave shooks western UP, Thursday was the coldest
ठंड का प्रकोप - फोटो : Amar Ujala
प्रदूषण में आयी कमी, 333 से 217 दर्ज किया
गुरुवार को चली हवा के चलते मेरठ के प्रदूषण में कमी दिखी है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 333 दर्ज किया गया था, जो  गुरुवार को गिरते हुए 217 पर पहुंच गया। इसके अलावा जयभीमनगर 235, गंगागनर 196, पल्लवपुरम 220, दिल्ली रोड 210, बेगमपुल 230 दर्ज किया गया है।

सीजन में दूसरी बार 20 डिग्री से नीचे आया तापमान
जब अधिकतम तापमान में गिरावट ज्यादा होने लगे तो फिर सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पिछले चार दिन में सीजन में दूसरी बार अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीेचे आया है, जिस कारण से सर्दी का अहसास ज्यादा बढ़ रहा है। 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और  गुरुवार को 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। आगे भी आने वाले दिनों में दिन का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

30 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मेरठ व आसपास के जिलों में बारिश की संभावना कम ही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन जनवरी के प्रथम सप्ताह में भी कोहरा छाए रहने व थोड़ी ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed