फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather changes are taking a toll on health

Meerut News: सेहत पर भारी पड़ रहा मौसम का बदलाव

Thu, 07 May 2026 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Weather changes are taking a toll on health
परी​क्षितगढ़। सीएचसी पर डॉ0 लता गौतम मरीजों का उपचार करती हुई।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बदलते मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह-शाम की ठंडक और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, खांसी और एलर्जी आदि बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सक उपचार के साथ बचाव के टिप्स भी दे रहे हैं।

सीएचसी पर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम के कारण ओपीडी में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। मौसम में अचानक बदलाव होने से शरीर व रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीएचसी की चिकित्सक डॉ. लता गौतम ने बताया मौसम के चलते मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ओपीडी में लगभग 200 से 300 तक मरीज पहुंच रहे हैं। इस मौसम में प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। खानपान और स्वच्छता से हम बीमारियों से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं। बासी खाना, फल, फास्ट फूड तथा बाहरी व्यंजन खाने से परहेज रखें और पानी उबालकर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रवीन पंवार ने बताया कि ओपीडी में मरीजों में वायरल फीवर, अस्थमा, बच्चों में पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं। लोग अक्सर हल्की सर्दी को नजर अंदाज कर देते हैं। जो बाद में गंभीर संक्रमण का रूप ले लेती है। बदलते मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। बुखार, शरीर में दर्द हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed