फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weapons were being manufactured in the forests of Hastinapur, three arrested.

Meerut News: हस्तिनापुर के जंगल में बन रहे थे हथियार, तीन दबोचे

Sat, 29 Nov 2025 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Weapons were being manufactured in the forests of Hastinapur, three arrested.
खिम्मीपुरा खोला के जंगल में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, पिस्टल, बंदूक तमंचे और उपकरण बरामद
विज्ञापन

पुलिस और स्वाट टीम ने की कार्रवाई, एक की तलाश जारी
आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के खिम्मीपुरा खोला के जंगल में शनिवार को स्वाट टीम और थाना पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहे और उन्हें बनाने के उपकरणों सहित तीन आरोपी ताज ताजमोहम्मद निवासी गांव ललियाना थाना किठौर, सोनू निवासी गांव खिम्मीपुरा मखदूमपुर और सूरज निवासी मवाना को गिरफ्तार किया। पुलिस चौथे आरोपी बिजेंद्र निवासी ग्राम खोडदयालपुर की तलाश कर रही है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर शनिवार को स्वाट टीम व थाना पुलिस ने खिम्मीपुरा खोला के जंगल में घेराबंदी करके यह फैक्टरी पकड़ी है।पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन मौके से ताज मौहम्मद, सोनू और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सूरज और सोनू ने बताया की दोनों ताज मोहम्मद के कहने पर अवैध हथियारों को मेरठ और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से दो बंदूक 315 बोर, एक पिस्टल 315 बोर, एक 312 बोर, पांच तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 312 बोर, दो अधबने तमंचे 315 बोर, 36 ब्लेड लोहा काटने के 36, 12 स्प्रिंग लोहे, 12 लोहे की पत्ती छोटी बड़ी समेत अन्य उपकरण बरामद हुए। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है की तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगी हुई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed