फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weapon smuggler Zulfekar arrested with a reward of Rs 25 thousand

25 हजार का इनामी हथियार तस्कर जुल्फेकार गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Weapon smuggler Zulfekar arrested with a reward of Rs 25 thousand
- दो माह पूर्व आरोपी का साथी साजिद छह पिस्टल और 12 मैगजीन के साथ किया था गिरफ्तार
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने 25 हजार के इनामी हथियार तस्कर जुल्फेकार को नूरनगर हाॅल्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। उसके साथी साजिद उर्फ पिस्टल को करीब दो माह पूर्व पुलिस ने छह पिस्टल और 12 मैगजीन के साथ पकड़ा था। साजिद पिस्टल के लाए हुए हथियार जुल्फेकार सप्लाई करता था।
सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि साजिद पिस्टल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से मनदीप नाम के व्यक्ति से 20 से 22 हजार रुपये में पिस्टल लाता था। जुल्फेकार, मुनीर और शादाब को 30 से 40 हजार रुपये में बेचता था। ये लोग और महंगे दाम में आगे बेचते थे।
विज्ञापन

साजिद पिस्टल अनिल बंजी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग को भी पिस्टल सप्लाई कर चुका था। साजिद पिस्टल से पूछताछ के बाद पुलिस ने जुल्फेकार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी हाथ न आने पर 31 जुलाई को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed