{"_id":"6a53c33931155608c6012489","slug":"we-will-take-all-sections-along-not-just-specific-castes-or-religions-vineet-bharala-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106121-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति-धर्म नहीं, सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे : विनीत भराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति-धर्म नहीं, सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे : विनीत भराला
विज्ञापन
दौराला - भाईचारा सम्मेलन में बोलते विनीत भराला। स्रोत : संवाद
- भराला गांव में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सरधना विधानसभा क्षेत्र के भराला गांव में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के नेता विनीत भराला ने भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया। हाल ही में वह सपा को छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि वह जाति-धर्म की राजनीति नहीं बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे।
विनीत भराला ने कहा कि बसपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें साथ लेकर चलने का काम करती है। उन्होंने दावा किया कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में इस समय जातिवाद और धर्म की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है। कहा कि क्षेत्र में अलग-अलग जातियों के सम्मेलन आयोजित कर लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही हिंदू-मुस्लिम की राजनीति भी की जा रही है, जबकि बसपा की नीति हमेशा सामाजिक भाईचारे और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की रही है।
उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने कभी भी जातिवाद या धर्मवाद की राजनीति नहीं की और भविष्य में भी पार्टी इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ेगी। उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सम्मान और बराबरी का अधिकार दिलाना है।
विज्ञापन
बसपा नेता कपिल जाटव ने कहा कि बसपा शासनकाल में कानून व्यवस्था मजबूत थी और प्रशासन जवाबदेह रहता था। सम्मेलन की अध्यक्षता देवदत्त शर्मा ने की। इस दौरान जितेंद्र, लवनीश, पिंटू, कर्मचंद, गौरव, उपेंद्र, राजेंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।