{"_id":"5f3c34b18ebc3e3cd06def0c","slug":"we-were-told-to-stay-for-two-months-so-escaped-meerut-news-mrt4968322104","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अधिकारी समेत कई कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज, संवासिनी ने पूछताछ में बताई ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अधिकारी समेत कई कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज, संवासिनी ने पूछताछ में बताई ये बड़ी बात
Wed, 19 Aug 2020 11:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
नारी निकेतन मेरठ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन (राजकीय महिला शरणालय) से रविवार देर रात तीन संवासिनी के फरार होने के मामले में कई पर गाज गिर सकती है। वहीं, बरामद दोनों लड़कियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनसे कहा गया था कि अभी दो माह और यहीं रहना होगा। इसलिए वह रात के समय छत के रास्ते भाग निकली।
विज्ञापन
रविवार देर नारी निकेतन से तीन संवासिनी महिला शरणालय की छत के रास्ते पिछली दीवार से कूदकर भाग निकली थी। जिनमें से लखनऊ व मोदीनगर की लड़की को सोमवार रात ही गाजियाबाद से बरामद कर लिया गया था। एसओ लालकुर्ती रविंद्र पलावत का कहना है कि फरार तीसरी लड़की गाजियाबाद की रहने वाली है। उसकी लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है। पता चला है कि वह गाजियाबाद से हरियाणा चली गई है। इस लड़की ने अपने पिता को भी कॉल की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दरोगा के पैर पकड़कर चिल्लाती रही बेबस मां, बोली- साहब मेरी बेटी को बरामद करा दो, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
महिला शरणालय से तीन लड़कियों के फरार होने के मामले में एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस संबंध में एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि पूरे प्रकरण में नारी निकेतन की प्रभारी अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही अभी तक सामने आई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी महेश कंडवाल ने भी जांच पड़ताल की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/