फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   We should be proud of Hindi: Dr. Subodh

हिंदी पर हमें गौरव करना चाहिए: डॉ. सुबोध

Wed, 22 Oct 2025 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 22 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
We should be proud of Hindi: Dr. Subodh
साहित्यलोक संस्था ने धूमधाम से मनाया 49वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

मेरठ। हिंदी साहित्य की संस्था साहित्यलोक ने बुधवार को अपना 49 वां स्थापना दिवस देव नागरी इंटर कॉलेज के सभागार में मनाया। 100 छात्रों को कार्यक्रम में हिंदी प्रतिभा सम्मान दिया गया। समारोह का शुभारंभ हरिद्वार के अवधूत आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह की अध्यक्षता सुशील कंसल ने किया। संचालन यश गोयल और यश पाल जांगिड़ ने किया। विशेष अतिथि के रूप में एसपी गोयल, डॉ. एसके अग्रवाल, सुशील गुप्ता और रवींद्र यादव रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने कहा कि हिंदी हमारी संपर्क भाषा है। इस पर हमें गौरव करना चाहिए। हिंदी भाषा ने राष्ट्र को एक सूत्र में बांध रखा है। महामंडलेश्वर संतोषानंद ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और संस्कार को अपनाना चाहिए, नहीं तो हम बहुत पीछे रह जाएंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुशील कंसल ने कहा कि साहित्यालोक आगामी वर्ष में अपना 50 वां स्थापना दिवस मनाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात साहित्यकार और कवि समारोह में शामिल होंगे। प्रो. नरेश चौधरी, राकेश गुप्ता, सुमनेश सुमन, नरेंद्र गोयल, विनय नॉक, श्याम मोहन, अशोक गुप्ता, उमेश, नितिन गोयल, अश्वनी, राधे श्याम गुप्ता, सुरेश चंद, दिनेश शांडियाल, विकास गुप्ता, रमन कंसल, केसी यादव, मुकेश गुप्ता और चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed