{"_id":"6a8b013178fb6547390ba002","slug":"we-must-step-forward-to-save-school-cricket-athar-ali-meerut-news-c-72-1-mct1009-158204-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली क्रिकेट बचाने के लिए आगे आना होगा : अतहर अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली क्रिकेट बचाने के लिए आगे आना होगा : अतहर अली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 सितंबर से जीटीबी एकेडमी में होगी स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत
-- क्रिकेट कोच अतहर अली ने पत्रकारवार्ता कर दी जानकारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि इस वक्त स्कूलों में किक्रेट खत्म होता जा रहा है। यदि स्कूलों में क्रिकेट को बचाना है तो सभी स्कूलों को आगे आना होगा।
वर्तमान में स्कूलों में क्रिकेट खत्म होता जा रहा है। इसी को बचाने के उदे्श्य से 18 सितंबर से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत की जा रही है। यह जानकारी उन्होंने रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि स्कूलों की तरफ से कोई टीम टूर्नामेंट में शामिल नहीं होती जबकि वर्तमान में सीबीएसई ट्रायल तक होने शुरू हो गए हैं। स्कूल यदि चाहें तो स्कूलों में क्रिकेट को बढ़ावा देकर खुद अपनी टीमों का गठन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेरठ में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी स्कूलों को एंट्री दी जाएगी। इसमें तीन वर्ग में मैच होंगे। 10 से 13 वर्ष के लिए सब जूनियर, 14 से 16 साल के लिए जूनियर और 17 से सीनियर वर्ग में मैच होंगे। हर वर्ग में बच्चों को श्रेष्ठ रहने पर पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक टीम को तीन-तीन मैच खेलने को मिलेंगे एवं विजेता, उप विजेता टीमों को ट्राफी के साथ-साथ पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।