फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   We have gone so far in the game of adulteration: Hookah Bijnouri

मिलावट के खेल में हम इतना आगे निकल गए : हुक्का बिजनौरी

Wed, 04 Mar 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
We have gone so far in the game of adulteration: Hookah Bijnouri
अन्नपूर्णा मंदिर में देर रात आयोजित कवि सम्मेलन।
वेस्ट एंड रोड अन्नपूर्णा चैरिटेबल में होली के अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन हुआ। कवि हुक्का बिजनौरी ने कहा कि मिलावट के खेल में हम इतना आगे निकल गए, कीड़े मारने की दवा में भी कीड़े पड़ गए। प्रदेश के चर्चित कवियों ने अपनी पंक्तियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनिरूद्ध गोयल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरके वेलफेयर ट्रस्ट प्रतिनिधि अभिमन्यु ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सरस्वती वंदना सुनाते हुए सुदेश यादव दिव्य ने कहा कि तेरे चरणों से नहीं दूर मां, पग धूल सा तेरा दास है। कविता पाठ करते हुए सरधना से आए कवि वीरेंद्र अबोध ने कहा कि मैं फूल बेचता हूं फुटपाथ पर अब भी, कौम का नेता बन गया शराब बेचने वाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में योगेश मोहन, कवि सौरभ सुमन और बीजेपी नेता विवेक रस्तौगी का सम्मान हुआ। कासगंज से आए कवि डॉ. अजय अटल ने कहा नयन में सागर है वरना अश्रु नमकीन नहीं होते, कंठ में करुणा है वरना, गीत गमगीन नहीं होते। एक के बाद एक कवियों ने कविता पाठ किया। गाजियाबाद से आए डा. स्वदेश यादव ने सुनाया हौसला टूटा बांधने के लिए आया हूं मैं, फूल कांटों में खिलाने के लिए आया हूं मैं। कवयित्री डॉ. निवेदिता शर्मा ने सुनाया खुश्बू सी है कुछ हवाओं में, रंग घुल सा गया फिजाओं में। लौट आया है प्यार का मौसम, फूल खिलते हैं अब निगाहों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. सुदेश यादव दिव्य, डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर, सौरभ जैन सुमन, प्रदीप अग्रवाल ने भी कविता पाठ किया। कार्यक्रम में अनिरुद्ध गोयल, रवि विश्नोई, अंकित, ऋचा सिंह, रजनीश शर्मा, लता बंसल, अभिमन्यू वशिष्ठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed