फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   way is clear now, peoples walk porperly, work of preraing of tatvband is carry on

थोड़ी राहत: रास्ते सूखे तो आवागमन शुरू हुआ, तटबंध की मरम्मत का कार्य जारी

Tue, 25 Aug 2020 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
way is clear now, peoples walk porperly, work of preraing of tatvband is carry on
गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

गंगा का जलस्तर कम होने से पानी अपनी धारा में है। वहीं, अब रास्तों से भी पानी सूखने लगा है। जिससे हस्तिनापुर क्षेत्र के लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। परंतु अभी खेतों में पानी है। जिसके चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व नई बस्ती शेरपुर के समीप से टूटे तटबंध से पानी आसपास के गांवों तक पहुंच गया था। परंतु अब जैसे जलस्तर कम हुआ तो गंगा अपनी धारा में लौट आई। वहीं, सोमवार को ज्यादातर रास्ते सूख गए और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


हालांकि भीमकुंड गांव के रास्ते पर कीचड़ होने से समस्या बनी है। वहीं, टूटे तटबंध को नरेगा और स्थानीय ग्रामीण दुरुस्त करने में लगे हैं। वहीं, खेतों में पानी भरा होने से चारे की समस्या बनी है। हंसापुर परसापुर, शेरपुर नई बस्ती, सीरजोपुर, किशनपुर आदि ग्रामीणों ने पानी उतर जाने से राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र के लोगों का यह भी कहना कि तटबंध के मरम्मत का कार्य धीमी गति से चल रहा है। चार दिन से सिंचाई विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कार्य जारी है। बताया कि अगर तेज बारिश हुई तो कार्य में बाधा पड़ सकती है। वहीं, बताया गया कि मिट्टी भरने के लिए खाली प्लास्टिक के बोरों की कमी पड़ने लगी है। जो कार्य में बाधा डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed