फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   way demand on delhi meerut expressway

परतापुर गांव के लोगों ने की रास्ते की मांग को लेकर मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन

Mon, 05 Jul 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
way demand on delhi meerut expressway
16 गांव के लोगों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मांगा रास्ता
विज्ञापन

परतापुर। क्षेत्र के 16 गांव के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह से मिलकर कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बन जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। निर्माण के दौरान उन्हें अलग से मार्ग निर्माण और अंडरपास का आश्वासन दिया गया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांवों में आने-जाने के मार्ग बंद हो गए हैं। रॉंग साइड चलने से हादसे हो रहे हैं।

पार्षद विशाल चौधरी ने बताया कि अगर शीघ्र ही मार्ग नहीं बनता तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस समय एक्सप्रेसवे बन रहा था, तब एनएचएआई, जीआर इंफ्रा प्रशासनिक अफसरों और विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने धरनारत किसानों को आवागमन की सुविधा के लिए मार्ग बनवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया था। लेकिन एक्सप्रेसवे बनवा दिया गया, लेकिन गांवों को रास्ता नहीं दिया गया। क्षेत्र के परतापुर, महरौली, घाट समेत करीब 16 गांवों के किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। चेतावनी दी गई कि अगर मांग जल्द ही पूरी नहीं की तो ग्रामीण फिर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed