फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wave of mourning in Meerut after Ahmedabad plane crash

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद मेरठ में शोक की लहर

Fri, 13 Jun 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Wave of mourning in Meerut after Ahmedabad plane crash
मेरठ..कंवलजीत..अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मृत लोगो को केंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते आबूलेन
मेरठ। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस लोमहर्षक घटना का असर मेरठ में भी देखने को मिला। नौचंदी मेला संचालन समिति ने पटेल मंडप में आज होने वाले मयराष्ट्र कवि सम्मेलन को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

नौचंदी मेला संचालन समिति के सदस्यों प्रीतीश ठाकुर, संजय जैन, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल और राकेश गौड़ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। समिति ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन व्रत रखा। कार्यक्रम के संयोजक सुमनेश सुमन और डॉ. शुभम त्यागी ने बताया कि कवि सम्मेलन की अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी। हादसा बेहद दुखद है। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन

शहर में इस हादसे के बाद शोक की लहर छा गई
शाम को आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी लोगों ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता ने कहा अहमदाबाद में हुई यह घटना दिल दहलाने वाली है। बेगमपुर व्यापार संघ के पुनीत शर्मा, आबूलेन व्यापार संघ के राजवीर सिंह, हैंडलूम व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर, सदर से अंकित गुप्ता, सुधीर रस्तौगी सहित शहर के सभी व्यापारियों ने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता मुहम्मद चांद ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कई कार्यक्रम किए गए स्थगित
- हादसे के बाद मेरठ में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने अपने कार्यक्रमों को स्थगित कर शोक व्यक्त किया। शहर के लोगों ने भी सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर इस हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं की। सरधना थाना क्षेत्र निवासी अहमदाबाद में कार्यरत विवेक त्यागी ने कहा कि इस हादसे ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

मेरठ..कंवलजीत..अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मृत लोगो को केंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते आबूलेन

मेरठ..कंवलजीत..अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मृत लोगो को केंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते आबूलेन

मेरठ..कंवलजीत..अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मृत लोगो को केंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते आबूलेन

मेरठ..कंवलजीत..अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मृत लोगो को केंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते आबूलेन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed