{"_id":"6ab3dc8a98cee01005006f07","slug":"waterlogging-problem-for-ten-years-passing-through-the-main-road-is-difficult-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113694-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दस साल से जलभराव की समस्या, मुख्य रास्ते से निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दस साल से जलभराव की समस्या, मुख्य रास्ते से निकलना मुश्किल
विज्ञापन
सरधना। गांव पिठलोकर में निकासी व सफाई नहीं होने से रास्ते हुए जलभराव। संवाद
- निकासी की व्यवस्था और सफाई नहीं होने से पिठलोकर के ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों से लगा चुके गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विकास खंड सरूरपुर क्षेत्र के गांव पिठलोकर में मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दस वर्षों से रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और सफाई के अभाव में रास्ते पर पानी जमा रहता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव का यह मुख्य रास्ता है और बड़ी संख्या में लोग रोजाना इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। रास्ते पर लंबे समय से पानी जमा होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए पूर्व में कई बार ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद के पास भी कई बार समस्या लेकर पहुंचे लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों और रास्तों के आसपास पानी जमा रहता है। ग्रामीण जुल्फिकार, हारून, अनवार, खालिद, गुल सनव्वर, मोमीन, फरहान, तस्लीम, अजहर, अफसर और फरमान ने बताया कि लगातार जलभराव के कारण उन्हें रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुख्य रास्ते की सफाई कराने के साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।