{"_id":"68e6d1f17989378dc10562bd","slug":"waterlogging-on-the-road-due-to-overflowing-drain-people-are-troubled-meerut-news-c-14-1-mrt1004-997690-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाले ओवरफ्लो होने पर सड़क पर जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाले ओवरफ्लो होने पर सड़क पर जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-71, 72 और 56 में रहने वाले लोग काफी दिनों से गंदे पानी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इन वार्डों का मुख्य मार्ग ताला फैक्टरी सीवर चैंबर से जुड़ा हुआ है। यहां आए दिन नाला और सीवर चैंबर जाम होने के कारण गंदा पानी गलियों और सड़कों पर भर जाता है। नाले ओवरफ्लो होने पर जलनिकासी बाधित होने से स्थानीय लोगों भी परेशान होने पर पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त से शिकायत की।
वार्ड-72 के पार्षद शाहिद अंसारी ने महापौर एवं नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी भरने से बच्चों का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क पर गंदे पानी और कीचड़ की वजह से स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का प्रकोप फैलने का अंदेशा बना रहता है। पार्षद ने कहा कि विकासपुरी और बुनकर नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में डेरी संचालित हो रही हैं। इन डेरी से निकलने वाला गोबर नालों में बहा दिया जाता है जिससे नाले बार-बार चोक हो जाते हैं। नालों की सफाई के बाद भी स्थिति वैसी ही बनी रहती है। पार्षदों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नालों की सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही। गंदा पानी घरों में घुसने लगा है और स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। पार्षद ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि तुरंत विशेष अभियान चलाकर नालों की सफाई कराई जाए और डेरी से निकलने वाले अपशिष्ट को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही की जाए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह का कहना है कि नाला सफाई के लिए टीम लगने के निर्देश दिए है। जल्द ही सफाई व्यवस्था ठीक करेंगे।