फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging on the highway due to continuous rain; motorists faced difficulties.

Meerut News: लगातार बारिश से हाईवे पर जलभराव, वाहन चालक रहे परेशान

Thu, 02 Jul 2026 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the highway due to continuous rain; motorists faced difficulties.
बहसूमा। क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद मवाना-बहसूमा मुख्य मार्ग पर गांव रहमापुर के पास जलभराव हो गया। सड़क पर कई फुट तक पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए, जिन्हें चालकों को धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा। घुटनों तक भरे पानी के बीच पैदल राहगीरों को भी जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर बरसात में यही हालात बन जाते हैं। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार का कहना है कि नायब तहसीलदार को भेज कर मामले को दिखवाया जाएगा। बरसात के पानी का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed